President Election : ममता की बैठक बेनतीजा, शरद पवार के इंकार ने बढ़ाई चिंता

पॉलिटिक्सPresident Election : ममता की बैठक बेनतीजा, शरद पवार के इंकार ने...

Date:

राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवारी को लेकर आज दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व TMC प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गयी विपक्षी दलों के नेताओं की मीटिंग में शरद पवार के उम्मीदवार बनने से इंकार ने ममता के प्रयास को बड़ा झटका दिया है। वहीँ 22 दलों को  इस बैठक के लिए बुलाया गया था जिसमें से 6 राजनीतिक दलों ने शिरकत नहीं की। शिरकत न करने वाले थे, आम आदमी पार्टी, टीआरएस, बीजू जनता दल, अकाली दल और आंध्रा में जगमोहन रेड्डी की पार्टी शामिल है। 16 दलों की हुई आज की बैठक में शरद पवार ने अपने की वजह बताते हुए कहा कि अभी वो सक्रीय राजनीति में रहना चाहते हैं, हालाँकि सभी जानते हैं कि शरद पवार नंबर गेम में यकीन रखते हैं और चीज़ों को धरातल पर देखते हैं, उन्हें संयुक्त विपक्ष में नंबर नज़र नहीं आ रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को लेकर कई पार्टियां बिदकी हुई हैं क्योंकि उनके राज्यों में उनकी कांग्रेस से सीधे लड़ाई है।

Also read: विधायक की स्कार्पियो डम्फर से टकराई,चकिया विधायक गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

वैसे बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि विपक्ष से एक ही उम्मीदवार उतारा जायेगा। शरद पवार के इंकार के बाद जिन दो नामों पर और चर्चा हुई उनमें कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह और महात्मा गाँधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी के नाम शामिल हैं, हालाँकि अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ और इसीलिए अगले हफ्ते एक और बैठक बुलाई गयी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बताया कि जिन विपक्षी दलों ने आज बैठक में हिस्सा नहीं लिया है इस बीच उन दलों के नेताओं से भी बात की जाएगी और उम्मीदवार के नाम पर सुझाव लिया जायेगा।

Also read: शराबी पिता ने मासूम बच्ची को पिलाई शराब, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इस कोशिश को परवान चढाने के लिए बैठक में तय किया गया कि शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे और ममता बनर्जी एक उम्मीदवार तय करने और उसके समर्थन जुटाने की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। आज जिन पार्टियों ने शिरकत की उनमें समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव, कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश, एनसीपी से शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, डीएमके से टी आर बालू, शिवसेना से सुभाष देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेस से उमर अबदुल्ला, आरजेपी से मनोज झा और एडी सिंह के नाम शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related