केंद्र से भाजपा सरकार को जाना ही होगा: ममता बनर्जी

पॉलिटिक्सकेंद्र से भाजपा सरकार को जाना ही होगा: ममता बनर्जी

Date:

वेस्ट बंगाल की फायरब्रांड लेडी और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज स्पष्ट रूप से भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से जाना होगा वहीँ उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा। इसके साथ ही उन्होंने NDA को मिलावटी भी करार दिया। 

TMC प्रमुख पुरलिया में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं, ममता ने एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है. वहीँ नोटबंदी के फैसले पर भी घेरते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है. 

Read also: PM Modi Shimla Visit Live: शिमला में बोले पीएम मोदी,’लोगों का जीवन आसान बनाने का काम कर रही सरकार’

ममता ने कहा कि नोटबंदी हो या हज़ार रूपये और पांच सौ रूपये के पुराने नोट को बंद कर नए नोटों की छपाई का मामला हो, सरकार का दावा था कि बाजार से फेक करन्सी ख़त्म करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए सरकार यह स्टेप उठा रही है लेकिन आज देश में नकली करेंसी दो गुनी हो गयी है, कश्मीर में आतंकी गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. 

ममता ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के जन विरोधी कामों से तंग आ चुकी है, इसलिए अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जाना ही होगा, अब उसके सत्ता में लौटने की कोई सम्भावना नहीं है. ममता ने नोटबंदी को मोदी सरकार का सबसे बड़ा घोटाला बताया हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मिलावटी है. बता दें कि ममता बनर्जी की कोशिश अब राष्ट्रीय राजनीती में आने की है, इसके लिए उन्होंने गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी सरकारों के मुख्यमंत्रियों से संवाद की प्रक्रिया शुरू कर दी है, पिछले विधानसभा चुनाव में TMC को बम्पर मेजोरिटी दिलवाने वाले प्रशांत किशोर भी इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से उनका साथ दे रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related