Breaking News Today: राष्ट्रपति भवन के ऊपर ट्रैकिंग डिवाइस के साथ उड़ती चील के मिलने से हड़कंप

नेशनलBreaking News Today: राष्ट्रपति भवन के ऊपर ट्रैकिंग डिवाइस के साथ उड़ती...

Date:

नई दिल्ली। देश के सबसे अति संवेदनशील और अतिसुरक्षित समझे जाने वाले राष्ट्रपति भवन के ऊपर एक चील ट्रैकिंग डिवाइस के साथ उड़ती मिलने से खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। डिवाइस के साथ राष्ट्रपति भवन के ऊपर मंडरा रही चील के बारे में किसी को पता भी नहीं चलता लेकिन बारिश के कारण चील राष्ट्रपति भवन पार्क में गिर गई। इसके बाद ही खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को इस ट्रैकिग डिवाइस के बारे में पता चल सका। अब दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं। राष्ट्रपति भवन पार्क में चील के गिरी होने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने चील की जांच की तो उसके शरीर में ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ पाया गया। जानकारी होने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सहित विभिन्न खुफिया एजेंसियों सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गईं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में पाया गया कि मुंबई के वन्यजीव विभाग ने चील के शरीर में ट्रैकिंग डिवाइस लगाया था। जिससे पता किया जा सके कि चील क्या कर रही है? देश की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला हालांकि बेहद गंभीर है।

Read also: Target Killings In Kashmir : कश्मीर में टारगेट किलिंग जारी, हिन्दू शिक्षिका को आतंकियों ने गोली मारी

बता दें कि दिल्ली हमेशा ही आतंकियों के हिट लिस्ट में होती है। ऐसे में राष्ट्रपति भवन के ऊपर ट्रैकिंग डिवाइस के साथ चील के उड़ने की घटना सुरक्षा प्रणाली पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगाती है।
इससे पहले 2021 में नवंबर महीने में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों में उस समय हड़कंप मच गया था जबकि तेज रफ्तार कार सुरक्षा घेरे को तोड़ती हुई अंदर चली गई थी। उस दौरान भी हाई सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा लापरवाही का यह मामला सामने आया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...