लखनऊ। प्रदेश में आज छठवें चरण के चुनाव (6th phase elections) का मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा भले ही मतदान से 24 घंटे पहले प्रचार का दौर रोक दिया गया हो। लेकिन सोशल साइटस पर आरोप—प्रत्यारोपो का दौर जारी है। इस समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) द्वारा एक ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के बिगड़े हालात हैं,क्योकि दीदी—भइया साथ हैं।
Read also: छठा चरण : प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री नड्डा, योगी ने की मतदान की अपील
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टवीट कर भाजपा पर तंज कसा है। उन्हेांने अपने टवीट में कहा है कि भाजपा पश्चिमी बंगाल के हुई शर्मिदा हार के सदमें से अभी भी नहीं उबरी है। इसलिए सुश्री ममता बनर्जी (Ms. Mamata Banerjee) जी को बनारस में काले झंड़े दिखा रही है। ये भाजपाइयों की हताशा का ही दूसरा रूप है। क्योंकि वो जानते हैं कि वो उप्र भी बुरी तरह से हार रहे हैं।
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये टवीट छठें चरण के मतदान शुरू होने से चंद घंटे पहले ही किया है। बता दें कि आज प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के छठें चरण (Sixth phase of assembly elections 2022) के तहत मतदान जारी है। इस चरण में प्रदेश के 10 जिलों की प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हो गया है। सुबह 9 बजे तक 9:98 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। यानी मतदान का प्रतिशत काफी धीमा है। सुबह के समय कई बूथों पर शुरू के चरणों की तरह ही ईवीएम की शिकायतें सामने आई। जिसमें कई जगह तो मॉकपोल करने के बाद भी मशीन नहीं चल सकी। जिससे मतदान काफी देर बार शुरू हो सका। इस छठें चरण में यूपी की दस जिलों के 57 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस छठें चरण के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित उनके करीब 7 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष राम गोंविद चौधरी और असपा बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर की प्रतिष्ठा भी दांव पर हैं।

