रसोई Bytes: इन सर्दियों में बनाएं मैथी-मक्का के चटपटे पराठे, स्वाद होगा लाजवाब

रसोई Bytesरसोई Bytes: इन सर्दियों में बनाएं मैथी-मक्का के चटपटे पराठे, स्वाद होगा...

Date:


रसोई Bytes: इन सर्दियों में बनाएं मैथी-मक्का के चटपटे पराठे, स्वाद होगा लाजवाब

लाइफस्टाइल डेस्क | Makki Methi Paratha Recipe – सर्दियों के मौसम में खाने का मजा अलग ही होता है, तरह – तरह के पराठे, हलवा, सब्जी और सूप सर्दियों के मौसम को बेहद मजेदार बना देते है | इसीलिए थोड़ा ओर मजेदार बनाने के लिए हम खाने के शौकीनों के लिए मैथी-मक्का के चटपटे पराठे की रेसिपी लाए है, ये पराठे खाने में तो स्वाद है ही लेकिन साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी है।  तो चलिए बिना देर किया जानते है ये चटपटी रेसिपी, लेकिन उससे पहले जानते है मैथी और मक्का के फायदे –

Read also: रसोई Bytes: घर पर पालक से बनाए क्रीमी सूप, जाने रेसिपी

मैथी के फायदे – मेथी पेट के लिए बहुत लाभकारी होती है, इसके अलावा हाई बीपी, डायबिटीज, अपच आदि बीमारियों में भी मेथी लाभकारी होता है। 

मक्का के फायदे – मक्का हड्डियों को मजबूती देता है साथ ही एनीमिया के उपचार में भी मक्का लाभकारी है | इसके अलावा त्वचा को निखारने के साथ – साथ ये शरीर में एनर्जी की कमी को पूरी करता है। 

मैथी-मक्का के चटपटे पराठे के लिए सामग्री : 1 कप मैथी जो बारीक कटी हो, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 250 ग्राम मक्का आटा, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार , 1 चम्मच सौंफ, 2 चुटकी हींग, और तेल।

Read also: रसोई Bytes: इस आसान तरीके से बनाएं चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe), सब पूछेंगे रेसिपी

मैथी-मक्का के चटपटे पराठे की रेसिपी ( Makki Methi Paratha Recipe ):

पहले मक्का आटा छान लें और मैथी को भी धो लें। साथ ही आटे में मैथी, सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक डालकर गुनगुने गरम पानी से नरम आटा गूंथ लें | अब आवश्यतानुसार गूंथे हुए आटे से लोई बनाएं और बेल लें। वही, तवा गरम करके दोनों तरफ से घी या तेल लगाएं और कुरकुरी होने तक सेंक लें | बस तैयार है आपके मैथी-मक्का के चटपटे पराठे और ज्यादा स्वाद के लिए इसे चटनी के साथ गरमा-गरम पेश करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related