त्वचा को हाइड्रेटेड बनाने के लिए आज ही बनाएं ये टोनर

लाइफस्टाइलत्वचा को हाइड्रेटेड बनाने के लिए आज ही बनाएं ये टोनर

Date:

जिस तरह हम अपने बालों की देखभाल करते हैं, उसी तरह जरूरी है कि हम अपनी त्वचा की भी खास देखभाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इसे सही रखेंगे तभी आप खूबसूरत दिखेंगे। ऐसी कई लड़कियां हैं जो त्वचा की देखभाल को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करती हैं, वे समय-समय पर पार्लर जाती हैं, ट्रीटमेंट लेती हैं

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ तत्व हमारी त्वचा को सूट नहीं करते। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट में केमिकल ज्यादा होता है. बाहर मिलने वाले टोनर में कई ऐसी चीजें भी मिली होती हैं जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में अब आपको इसे बाहर जाकर खरीदने की जरूरत नहीं है, घरेलू तरीके हैं जिनकी मदद से आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

एलोवेरा टोनर

एलोवेरा त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करते हैं। इसलिए आप इसका टोनर बनाकर त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

टोनर सामग्री

एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
गुलाब जल- आधा कप

टोनर कैसे बनाये

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरा लें.
अब इसमें आधा कप गुलाब जल मिलाएं।
अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं.
फिर इसे अच्छे से मिला ले और इसमें और मात्रा पानी की भी डाल से
फिर इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।

टिप्स: जब भी आप सुबह कहीं जाने के लिए तैयार हों तो इसका इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसे रात के समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल पानी और दूध टोनर

नारियल पानी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है, यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है, जबकि दूध त्वचा को मुलायम बनाता है।

नारियल पानी और दूध टोनर सामग्री

नारियल पानी – 1 कप
दूध – 1 कप

टोनर कैसे बनाये

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल पानी और दूध ले ले .
इसके बाद इन चीजों को अच्छे से मिला लें।
फिर इसे स्टोर करने के लिए फ्रिज में रख दें।
आप चाहें तो इसे किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख सकते हैं या फिर किसी अन्य मार्बल बाउल में भी रख सकते हैं.

नोट- ऊपर बताए गए टिप्स को अपनाने से पहले आप स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें। हर किसी की त्वचा अलग होती है, हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए टिप्स आपको तुरंत फायदा देंगे। आप एक बार अपने स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें और फिर इनका इस्तेमाल करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related