ट्रेन के सफर को इस तरह बनाएं और भी खूबसूरत….

रिलेशनशिपट्रेन के सफर को इस तरह बनाएं और भी खूबसूरत….

Date:


ट्रेन के सफर को इस तरह बनाएं और भी खूबसूरत….

न्यूज़ डेस्क : ट्रैन का सफर सस्ता भी है और बस से थोड़ा बेहतर भी ट्रैन से बस के मुकाबले जल्दी भी पहुंच जाते है. लोग लम्बी दूरी के सफर के लिए ट्रैन को वरीयता देते है. यदि आप भी नियमित रूप से ट्रैन में सफर करते है तो कुछ चीजों का ध्यान रखे, इन चीजों का ध्यान रखने से आपका सफर यादगार बन जाएगा.

ट्रेन की खिड़कियों या ट्रेन डोर से बाहर का नजारा देखे, ऐसा करते समय खुद की सुरक्षा का ध्यान जरूर रखे. अब आप प्रकृति का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे. ट्रेन की तेज स्पीड में एक-एक सेकंड में बदलते परिदृश्य को आप सुकून से देख सकते है.

ट्रेन में सफर करने जा रहे है तो अपने साथ कोई बुक भी ले सकते है ट्रेन का सफर कई घंटो और कई दिनों का होता है यदि आप बुक ले कर जाएंगे तो सफर में बोर नहीं होंगे इससे आपको अच्छा महसूस होगा और आप ख्यालो की एक नई मंजिल तक पहुंच सकेंगे.

यदि आपको ट्रेन के अंदर का खाना पसंद नहीं है तो अपने साथ कुछ ऐसा फ़ूड लेके जाए जो अधिक समय तक चल सके. अपने साथ कभी भी चैन लॉक रखना न भूले.

यदि ट्रेन में रात का सफर कर रहे है तो सामान का ध्यान रखने के लिए चैन लॉक रखना न भूले. ट्रेन में सफर के दौरान बाथरूम में सबसे अधिक भीड़ सुबह और रात में 8 से 9 बजे के बीच होती है. इसलिए सुबह जल्दी से उठ कर या रात में देर से भी वाशरूम जा सकते है. इससे समय की सहूलियत रहेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related