जानिए कितना फायदेमंद होगा ऑयली स्किन के लिए विटामिन ई आयल, जाने कैसे

लाइफस्टाइलजानिए कितना फायदेमंद होगा ऑयली स्किन के लिए विटामिन ई आयल, जाने...

Date:


जानिए कितना फायदेमंद होगा ऑयली स्किन के लिए विटामिन ई आयल, जाने कैसे

न्यूज़ डेस्क : आमतौर पर ऑइली स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले ख़ास असावधानी बरतनी होती है क्युकी जरा सी चूक स्किन को ख़राब कर सकती है पिम्पल्स ला सकती है किसी भी तरह का ब्यूटी ऑइल लगाने की बात है तो भी सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।

लेकिन विटमिन ई का चेहरे पर इस्तेमाल कई तरह से फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या है जो कि हॉर्मोन्स की वजह से हो गई हो तो चेहरे पर विटमिन ई लगाने से काफी फायदा मिलता है। विटमिन ई एक बहुत बढ़िया ऐंटी एजिंग ऑइल है।

इसकी वजह यह है कि इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं अगर विटमिन ई ऑइल को चेहरे पर लगाया जाए तो कसावट नजर आती है कुछ लोग मानते हैं कि अगर आपके चेहरे पर ऐक्ने के दाग हैं तो इनको भी विटमिन ई ऑइल से ठीक किया जा सकता है।

ऑयली स्किन में विटामिन इ के इस्तेमाल में सावधानी भी बरतनी चाहिए। यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। अगर आपको लगातार दानें निकल रहे हों या ज्यादा ऑइली स्किन होने की वजह से ऐक्ने की समस्या है तो इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।

अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आप चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद विटमिन ई ऑइल इस्तेमाल करते हैं अगर आपको लगे कि नुकसान ह रहा है तो इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related