हनुमान जी को प्रसन्न करना आसान नहीं है। उनकी पूजा बड़े मन से करनी होती है और कड़ी परीक्षा के बाद ही आप उनकी भक्ति में सफल हो सकते हैं। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन उन्हें नारंगी सिन्दूर लगाया जाता है और मीठी बूंदी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। जी हाँ, कुछ जगहों पर बूंदी को नुक्ती के नाम से भी जाना जाता हैं.
विशेषकर राजस्थान और सिंध में इसे नुक्ती और नेपाल में बुनिया कहा जाता है। बेसन की बूंदों को तेल में डीप फ्राई किया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है।
आप भी अक्सर बाजार से बूंदी खरीद कर लाते होगे , पर अब जाने कि इसको घर में कैसे तैयार करते है . अगर आपको लगता है कि आप इसे घर पर ठीक से नहीं बना पाएंगे तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. हम इसे सही करने में आपकी सहायता करेंगे.
बूंदी कैसे बनाये
मीठी और रसीली बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले इसकी चाशनी तैयार कर लें. – एक पैन में पानी डालें और उबाल आने दें.
- पानी में उबाल आने पर इसमें चीनी, कुटी हुई इलायची और केसर डालकर मिला दीजिए. अब इसको धीमी आंच पर रख दीजिये ताकि चीनी पानी में पूरी तरह से घुल जाये .
बूंदी के लिए चाशनी बिल्कुल गुलाब जामुन के समान ही होनी चाहिए। चाशनी को उंगली में लीजिए और खींचकर देखिए. अगर एक तार सी दिखाई दे तो चाशनी तैयार है.
- इसके बाद बूंदी बनाने की तैयारी करें. – छने हुए बेसन को एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिए. – इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
अब कटोरे में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और एक दिशा में मिलाएँ। अच्छी स्थिरता बनाने के लिए इसे 15 मिनट तक फेंटें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. इसके बाद इसमें 2-3 बूंदें फूड कलर की डालें और दोबारा मिला लें।
- अब एक बर्तन में तेल गर्म होने रख दे . यदि आपके पास बूंदी बनाने के लिए रसोई का उपकरण नहीं है, तो आप कद्दूकस का उपयोग कर सकते हैं।
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसके ऊपर कद्दूकस रख दें और कलछी की सहायता से बेसन के घोल को कद्दूकस के ऊपर डालें और थोड़ा सा हिलाएं. इस तरह यह बूंद की तरह तेल में गिर जाएगा. – इसी तरह सारे बैटर से बूंदी बनाकर अच्छी तरह तल लीजिए.
जब बूंदी में सुनहरा कलर आ जाये तो इसको चाशनी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दे . आपकी रसीली और मीठी बूंदी तैयार है. इसे प्रसाद के रूप में रखें और चढ़ाएं।
सामग्री
1.5 कप बेसन
आवश्यकतानुसार पानी
तेल
चुटकी भर बेकिंग सोडा
1 बड़ा चम्मच घी
1.5 कप चीनी
2 हरी इलायची
3-4 केसर के धागे
2-3 बूँद फ़ूड कलर

