अचार के मसाले से इन खास व्यंजन का बढ़ाएं स्वाद, सब तारीफ करते नहीं थकेंगे

रसोई Bytesअचार के मसाले से इन खास व्यंजन का बढ़ाएं स्वाद, सब तारीफ...

Date:


अचार के मसाले से इन खास व्यंजन का बढ़ाएं स्वाद, सब तारीफ करते नहीं थकेंगे

भारतीय खाने की जान अचार होता है। लगभग हर घर में किसी ना किसी तरह का अचार जरूर रखा होता है। जिसे लोग खाने के साथ बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार अचार खत्म हो जाने के बाद इसमें डला मसाला बच जाता है। जिसे आप दूसरे तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अचार के मसाले से इन खास व्यंजन का बढ़ाएं स्वाद, सब तारीफ करते नहीं थकेंगे
Image source: Google

आलू पूरी या सादी पूरी

जी हां, इस तेल और मसाले को गेंहू के आटे में मिलाकर गूंथ लें और फिर स्वादिष्ट पूरियां बना लें। इसके साथ ही अगर आप आलू से भरी पूरियां या परांठे बनाने जा रहीं है तो आलू के पेस्ट में इस मसाले को हरी मिर्च और हरी धनिया के साथ मिलाकर स्वादिष्ट आलू का भरावन तैयार करें। इससे तैयार परांठे या पूरियां खाकर सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

थेपले

अगर आपके यहां आम का मीठा अचार बनता है तो गेंहू के आटे में इस अचार का मसाला मिलाकर आप मीठे थेपले बना सकती हैं। ये स्वाद भी घर वालों और बच्चों को जरूर पसंद आएगा। वहीं स्वाद के अनुसार मिर्च के अचार के मसालों को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

बचे हुए चावल को बनाएं स्वादिष्ट

अगर घर में चावल बच गए हैं तो परेशान न हो। इन चावलों में अचार का मसाला मिलाकर स्वादिष्ट फ्राई चावल तैयार किया जा सकता है। यहीं नहीं इनसे तैयार क्रिस्पी पकौड़ों में भी आप अचार के मसालों को डाल सकते हैं।

सब्जियों के स्वाद में भी बदलाव कर सकते हैं

अचार के मसाले को डालकर बहुत सारी सब्जियों के स्वाद में भी बदलाव किया जा सकता है। अचारी भिंडी, अचारी बैंगन, अचारी आलू, अचारी गोभी, अचारी करेला, अचारी कबाब और भी बहुत सारी डिश को आप बचे हुए अचार के मसालों से तैयार कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...