जानिए सर्दी में त्वचा को कैसे रखें कोमल

रसोई Bytesजानिए सर्दी में त्वचा को कैसे रखें कोमल

Date:


जानिए सर्दी में त्वचा को कैसे रखें कोमल

 हम सभी की चाहत होती है कि हमारी त्वचा दमकती और धब्बा मुक्त साल भर रहे। इसके लिए समय और प्रयास की जरूरत होती है क्योंकि हर मौसम त्वचा की परेशानी का अपना हिस्सा साथ में लाता है। लेकिन, आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवन शैली में आप कुछ आसान नुस्खों के जरिए मौसमी बदलाव का मुकाबला कर सकते हैं। इस तरह आप सर्दी के मौसम में भी कोमल और नरम त्वचा हासिल कर लेंगे। अगर आप तैयार हैं तो ये सरल देसी उपाय अपनाएं।

जानिए सर्दी में त्वचा को कैसे रखें कोमल
Image Source: Google

त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर ने स्वस्थ त्वचा के लिए अपना मंत्र बताया है। उनका कहना है कि हमारे खानपान का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है और फैट्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, कोलेजन और एमिनो एसिड से भरपूर स्वस्थ डाइट का सेवन कर ताजा, चमकदार और झुर्रीदार त्वचा के बीच फर्क देखा जा सकता है। हमारी त्वचा पर शानदार प्रभाव के लिए कुछ फूड उन्होंने सुझाए हैं…..

बादाम

बादाम त्वचा को हाइड्रेट कर खुश्की को रोकता है। बादाम में विटामिन ई भरपूर पाया जाता है। ये सूर्य की नुकसानदेह अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा की सुरक्षा करने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये फ्री रेकिल्स को दूर करने के साथ परतदार त्वचा को रोकता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स रेखाओं और शिकन को कम करने में भी मदद करता है।

गाजर

गाजर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। ये शरीर के कोलेजन पैदा करने में मदद करता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा के लचीलापन को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...