भरूच स्थित पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ी मौके पर

नेशनलभरूच स्थित पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ी मौके...

Date:

भरूच। गुजरात के भरूच जिले में एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई है। आग काफी भीषण है। आग से आसमान में धुंआ का बादल छा जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर हैं। पैकेजिंग कंपनी भरूच के GIDC में स्थित है।

आग की लपटों को देखकर लग रहा है कि स्थिति भयानक हो सकती है। आग पर काबू पाने की हर कोशिश की जा रही है। आसपास का इलाका खाली करवा लिया गया है। क्षेत्र की बिजली भी काट दी गई है।

एसपी भरूच लीना पाटिल ने बताया कि नर्मदा प्लास्टिक पैकेजिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल और पुलिस अधिकारी स्थिति पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

पानी और झाग से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां करीब 20 फायर टेंडर मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके को चारों ओर से सील कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...