नोएडा। जिले के सेक्टर 41 स्थित अगाहपुर गांव बसी झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से आग आग ने देखते ही देखते हैं, विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते कई थानों की पुलिस और दमकल की गाडियाँ मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लेकिन कि लेकिन आग पर काबू पाने से पहले दो दर्जन झुग्गीय पूरी जल कर खाक हो गई।
Also Read : UP News : NCR के प्रदूषण से मिलेगी लोगों को निजात, 25 हजार उद्योगों को दिए जाएंगे पीएनजी कनेक्शन
भीषण आग में धू-धू कर जल रही झुग्गियों का ये नज़ारा नोएडा के सैक्टर 41 स्थित अगाहपुर गांव मे बसी झुग्गी बस्ती का है। झुग्गियों झोपड़ियों में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगाने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
Also Read : UP News : आईएएस अधिकारियों की नाक के नीचे फर्जीवाड़ा कर चौकीदार बना करोड़पति, CO ने किया बर्खास्त
सूचना पर सेक्टर 49 थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस के आला अधिकारी और दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पहुँच कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस टीम ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को किसी तरह बाहर निकलकर उनकी जान बचाई। लेकिन दो दर्जन झुग्गीय पूरी तरह जल कर खाक हो गई। आग के कारण अभी तक किसी तरह की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया।

