महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर बैन लगाने की मांग की

बॉलीवुडमहाराष्ट्र के गृहमंत्री ने फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर बैन...

Date:


महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर बैन लगाने की मांग की

मुंबई: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर बैन लगाने की मांग की है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है और देशमुख का मानना है कि फिल्म के रिलीज होने से एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

इस पत्र में बताया गया है कि उनके पास रजा अकादमी की ओर से फिल्‍म के खिलाफ शिकायत आई है। फिल्‍म को रजा अकादमी ने बैन करने की मांग की है। बता दें, माजिद मजीदी ने फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ को डायरेक्ट किया है, जोकि पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन पर आधारित है। ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने इस फिल्म में म्यूजिक दिया है। जानकारी के अनुसार, ये फिल्म ईरानी सिनेमा की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म है।

वहीं, इस पत्र के जरिए देशमुख ने मांग की है कि फिल्म को किसी भी तरह के प्लेटफार्म पर रिलीज नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस फिल्म के चलते धार्मिक टेंशन पैदा हो सकती हैं। ऐसे में देश में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। पत्र में कहा गया है कि सेक्शन 69A इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट का इस्तेमाल कर उन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सस्पेंड करना चाहिए जिन पर इस फिल्म प्रसारित होगी। इसके अलावा यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप जैसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी इस फिल्म को रिलीज ना करने का आग्रह किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...