एडीजी मेरठ जोन ने अचानक किया रात्रि भ्रमण, मेरठ-मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन का लिया जायजा

मेरठ रीजनएडीजी मेरठ जोन ने अचानक किया रात्रि भ्रमण, मेरठ-मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन...

Date:


एडीजी मेरठ जोन ने अचानक किया रात्रि भ्रमण, मेरठ-मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। देर रात औचक निरीक्षण को मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल पहुंचे। एडीजी ने एसएसपी अभिषेक यादव के साथ जनपद में कई स्थानों पर रात्रि भ्रमण किया और मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर एडीजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रात्रि में लॉकडाउन का जनपद में किस तरह पालन कराया जा रहा है यही जानने के लिए एडीजी मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। कई पॉइंट पर निरीक्षण कर एडीजी मुजफ्फरनगर से रवाना हो गए।

एडीजी के जाने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के आदेश पर रात्रि में 10:00 बजे के बाद लॉकडाउन हैं उसी को लेकर जनपद में चेकिंग की जा रही है, सभी अधिकारी ओर पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे हैं, उसी को लेकर सर के द्वारा भी विभिन्न प्वाइंटों पर औचक निरीक्षण किया गया, यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई दुकान खुली मिलती है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, यदि रोड पर कोई भी बेवजह घूमते हुए मिला है तो उसकी चेकिंग की जा रही है, उसकी बाइक के चालान किए जा रहे हैं, कहीं कोई मार्केट खुली नहीं मिली लेकिन एक आध लोग शटर गिराकर खोलने का प्रयास कर रहे हैं ,उन्हें नोट किया गया है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...