लाइफस्टाइल डेस्क। Maha Shivratri 2022 – महाशिवरात्रि के पावन पर्व कल है, इस दिन भक्त शिव मंदिरों व शिवालयों के दर्शन करते है। लोग कई पवित्र मंदिरों में पूजा अर्चना करने जाते है, ऐसे में आज हम आपको जटोली शिव मंदिर के बारे में बातएंगे जो की एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। ये हिमाचल प्रदेश में स्थित है, आप चाहे तो यहां के दर्शान करने जा सकते है। बता दे, ये मंदिर अपनी शक्ति और चमत्कारों के लिए काफी प्रसिद्ध है।
Read also: रसोई Bytes: महाशिवरात्रि के दिन बनाएं व्रत वाली टिक्की, जाने रेसिपी!!

जटोली मंदिर (Jatoli Temple) हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर है, ये मंदिर दक्षिण-द्रविड़ शैली से बनाया गया है। महाशिवरात्रि के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां पर मान्यता है कि भगवान शिव इस जगह पर आए थे और निवास किया था साथ ही स्वामी कृष्णानंद परमहंस नाम के सिद्ध बाबा ने यहां तपस्या की थी। इसके अलावा, ये भी कहा जाता है की यहां पानी की समस्या हुआ करती थी और उस समय स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने भगवान शिव की घोर तपस्या कर शिवजी को प्रसन्न किया था। फिर भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से प्रहार कर पानी निकला था और तब से वहां पानी की कमी नहीं हुई।
Read also: इस महाशिवरात्रि करें नीलकंठ महादेव के दर्शन!!
आपकी जानकरी के लिए बता दे, जटोली मंदिर का गुंबद 111 फीट ऊंचा है साथ ही यहां प्रवेश करने के लिए 100 सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है। आपको इस मंदिर के चारों तरफ कई देवी-देवताओं की मूर्तियां देखने को मिल जाएगी। बता दे, मंदिर के ऊपरी छोर पर 11 फुट ऊंचा विशाल सोने का कलश भी है।

