सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के दोस्त का मदरसा कनेक्शन

उत्तर प्रदेशसीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के...

Date:


सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के दोस्त का मदरसा कनेक्शन

  • फैसल नाम का आरोपी अरेस्ट, उसके मामू एक मस्जिद और मदरसे के संचालक हैं जहां पर फैसल भी धार्मिक शिक्षा के लिए जाता है
  • कामरान को पहले ही यूपी एसटीएफ रिमांड पर ले चुकी है, हो रही है पूछताछ

मेरठ: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी. यूपी एसटीएफ के मुताबिक, कामरान अमीन नाम के युवक ने ऐसा किया था. पुलिस उसको पहले ही अरेस्ट कर चुकी है और बीते रविवार को उसको स्पेशल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा चुका है. यूपी एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है. लेकिन इस बीच एक और मामले का खुलासा सूत्रों के हवाले से हुआ है कि कामरान को अरेस्ट करने से उसका दोस्त काफी नाराज है. उसने पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव बनाया था. साथ ही उसने धमकी दी थी कि यदि कामरान को नहीं छोड़ा गया तो अंजाम बहुत ही गंभीर होंगे.

नासिक से कामरान का दोस्त अरेस्ट
पुलिस को धमकी देने वाले इस शख्स को भी नासिक से यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर अरेस्ट कर लिया है. अरेस्ट किए गए युवक और कामरान का यूपी से गहरा कनेक्शन है.

क्या था मामला?
कामरान नाम के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को फोन करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. लोकेशन ट्रेस होने पर महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने धमकी देने वाले शख्‍स को मुंबई से अरेस्ट किया था. कामरान के ही एक दूसरे साथी फैसल ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने और डायल 112 के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क पर फोन कर कामरान को छोड़ने को कहा था. साथ ही उसने पुलिस को बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

फैसल के मामू मदरसे के संचालक
फैसल नासिक में अपने मामू के घर पर रहकर बीकॉम कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फैसल के मामू एक मस्जिद और मदरसे के संचालक हैं जहां पर फैसल भी धार्मिक शिक्षा के लिए जाता है. फैसल के पिता मोहम्मद वहाब यूपी के बस्ती जिले के अंबिका प्रताप नारायण लॉ कॉलेज में लेक्चरर हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related