पटनाः बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल हिमांशु राज ने प्रदेश में टॉप किया है। वह रोहतास के रहने वाले हैं। हिमांशु को 96.20 फीसदी (481 अंक) अंकों के साथ पास हुए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर दुर्गेश कुमर, तीसरे पर सुभाष कुमार, चौथे नंबर पर राजवीर और पांचवे पर जूली कुमारी रही हैं। इस बार टॉप फाइव में चार लड़कों ने जगह ली है।
बिहार टॉपर हिमांशु राज के पिता का नाम सुभाष सिंह है और वह बिक्रमगंज के तटवार बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं। हिमांशु का कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने अच्छे नंबरों से पास होने के लिए 13 से 14 घंटे पढ़ाई की है। वहीं, बिहार टॉपर बनने पर पिता सुभाष के खुशी के ठिकाना नहीं रहा है। उन्हें अपने बच्चे पर गर्व है।

