माधुरी ने वुमनिया सॉन्ग पर किया बेली डांस

बॉलीवुडमाधुरी ने वुमनिया सॉन्ग पर किया बेली डांस

Date:


माधुरी ने वुमनिया सॉन्ग पर किया बेली डांस

मुंबई: बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने वुमनिया सॉन्ग पर बेली डांस किया है जिसे सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ अपने डांस से लोगों का दिल जीता है। माधुरी दीक्षित इन दिनों घर पर रहते हुए भी अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अपनी फोटो और वीडियो साझा कर अपनी हर एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर करती हैं। माधुरी दीक्षित का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में वुमनिया सॉन्ग पर बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है। वीडियो में माधुरी ब्लैक साड़ी में जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती दिखाई दे रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने पिछले साल कलंक और टोटल धमाल में काम किया था, जिसमें उनके अंदाज को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने शो को भी जज किया था। माधुरी इन दिनों भी घर पर रहकर अपने फैंस को डांस के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related