Lucknow News: कुत्ता पालना अब जेब पर पडे़गा भारी, लखनऊ नगर निगम ने तय की निर्धारित दरें

उत्तर प्रदेशLucknow News: कुत्ता पालना अब जेब पर पडे़गा भारी, लखनऊ नगर निगम...

Date:

लखनऊ। यदि कुत्ता पालने के शौकीन हैं और लखनऊ में निवास करते हैं तो यह शौक अब जेब पर भारी पडे़गा। लखनऊ नगर निगम ने अब कुत्ता पालने पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने का फैसला किया है। लखनऊ नगर निगम कुत्ता पालने की रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने की तैयारी में है।  जिसके तहत अब 500 रुपए की जगह 1000 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इसको आगामी निगम की कार्यकारिणी बैठक में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसको लागू किया जाएगा। मौजूदा समय में लखनऊ नगर निगम में कुत्ता पालने के लिए 200, 300 और 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है। लेकिन अब यह 1000 रुपए करने की तैयारी चल रही है। 

बता दें कि लखनऊ में करीब पांच हजार लोगों ने अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे विभाग को करीब 20 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। लखनऊ में कुत्ता पालने वालों से अलग-अलग रूप में नगर निगम टैक्स की वसूली करता था। जिसमें बड़ी ब्रीड के कुत्तों के 500 रुपए निर्धारित थी। छोटी ब्रीड के कुत्तों पर 300 रुपए और देशी कुत्त पालने पर 200 रुपए टैक्स वसूला जाता था। लेकिन अब सभी प्रकार के कुत्ते पालने पर एक जैसा ही टैक्स लागू किया जाएगा। अब कुत्ता पालने पर 1000 रुपए रजिस्ट्रेशन के रूप में देने होंगे। अगर निगम 1000 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क करता है तो इससे आने वाले वित्तीय साल में विभाग का 50 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। एक अप्रैल से 31 मार्च तक कुत्तों के रजिस्ट्रेशन का सत्र रहता है।

Read also: Congress Tractor Protest : खराब सड़क और घरों में जलभराव को लेकर कांग्रेस का ट्रैक्टर प्रदर्शन

ऐसे में इस साल जिसका रजिस्ट्रेशन हो गया उनको पैसा नहीं देना होगा। अगले साल उनकी जेब ढीली हो सकती है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक अभी बहुत बड़े वर्ग ने अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद नगर निगम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसमें अपार्टमेंट में खासकर इस अभियान को तेज किया जाएगा। जिससे विभाग का राजस्व बढ़ सके। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 25 हजार से अधिक परिवार के पास पालतू जानवर मौजूद हैं। अभी तक महज 20 प्रतिशत लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...