Congress Tractor Protest : खराब सड़क और घरों में जलभराव को लेकर कांग्रेस का ट्रैक्टर प्रदर्शन

उत्तराखंडCongress Tractor Protest : खराब सड़क और घरों में जलभराव को लेकर...

Date:

हल्द्वानी। प्रदेश के हल्द्वानी शहर में खराब सड़कों और घरों में जलभराव से जनता परेशान है। हल्द्वानी में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस का ट्रैक्टर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर पर प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी कांग्रेसी ट्रैक्टर से सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की। हल्द्वानी में कांग्रेस के अभी तक अलग अंदाज के प्रदर्शन देख्ने को मिले हैं। लेकिन यह प्रदर्शन बेहद अनोखा था। ट्रैक्टर पर बैठकर प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर पहुंचे और उनको ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ पहुंचे। हल्द्वानी में खराब सड़कों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं।

Read also: Congress Protest Live: काले कपड़ों में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, राहुल-प्रियंका हिरासत में

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि आधे घंटे की बारिश में हल्द्वानी शहर तालाब में तब्दील हो जाता है। प्रशासन और नगर निगम सोया है। हल्द्वानी में सालों से प्रशासन आश्वासन देता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से गुजारिश है कि हल्द्वानी की जनता पर भाजपा सरकार रहम खाए और गरीब लोगों की समस्या का निदान करें। बताते चलें कि बारिश के मौसम में कुमाऊं की राजधानी कही जाने वाली हल्द्वानी  में जगह-जगह जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से कई बार हादसे हो जाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related