Lucknow Election Result 2022: यूपी की राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में से 2 सपा को, 7 बीजेपी के पास

विधानसभा चुनावLucknow Election Result 2022: यूपी की राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों...

Date:


Lucknow Election Result 2022: यूपी की राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में से 2 सपा को, 7 बीजेपी के पास

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ की कुल नौ विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। एक सीट समाजवादी पार्टी के खेमे में गई है। इनमें से एक कैंट विधानसभा सीट देश (Cantt Assembly Seat ) की आजादी के बाद के शुरुआती सालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गढ़ रही थी। कांग्रेस के श्याम मनोहर मिश्रा इस विधानसभा सीट से1957 में , कांग्रेस के बालक राम वैश्य 1962 में, कांग्रेस के ही चरण सिंह 1974 में और वर्ष 1980, 1985 और 1989 में कांग्रेस की प्रेमवती तिवारी जबकि 2012 में कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा इलेक्शन में विजय हासिल कर चुकीं हैं।

Read also: Meerut Election Results: मेरठ की 7 विधानसभा सीटों में से सपा ने 4 पर किया कब्जा, भाजपा की झोली में गई 3 सीटें

राजधानी की विधानसभा सीटों के परिणाम

लखनऊ इस्ट

इस बार लखनऊ इस्ट विधानसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवार मैदान में रहे। इनमें 12 मेल और 2 फीमेल थे। यहां से सपा ने अनुराग सिंह भदौरिया को मैदान में उतारा था। जबकि बीजेपी ने आशुतोष टंडन गोपाल जी पर दांव लगाया। उधर बीएसपी से आशीष कुमार सिन्हा और कांग्रेस से मनोज तिवारी ने अपनी-अपनी किस्मतें आजमायीं। इस सीट पर बीजेपी के आशुतोष टंडन ने विजय हासिल की है। आशुतोष टंडन गोपाल जी को 151994 वोट प्रापत हुए। जबकि समाजवादी पार्टी के अनुराग सिंह भदौरिया को मात्र 83362 वोट मिले हैं।

लखनऊ सेंट्रल

लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इनमें 12 मेल और 1 फीमेल रहे। बीजेपी ने यहां से रजनीश कुमार गुप्ता पर दांव चला। वहीं सपा से रविदास मेहरोत्रा उतरे। बसपा से आशीष चंद्रा मेदान में थे तो कांग्रेस से सदफ जफर रहे। लखनऊ सेट्रल से सपा के रविदास मेहरोत्रा जीत हासिल करने में कामयाब रहे। रविदास को यहां 104118 मत मिले और बीजेपी के रजनीश कुुमार गुप्ता को 93196 वोट ही मिल सके।

लखनऊ कैंट

राजधानी की कैंट विधानसभा क्षेत्र लखनऊ की में सबसे खास सीट मानी जा रही है। यहां से 11 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमायी। भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) ने अपने मंत्री ब्रजेश पाठक पर जहां दांव खेला वहीं कांग्रेस ने दिलप्रीत सिंह विर्क को चुनावी जंग में उतारा है। यहां सपा से सुरेंद्र सिंह गांधी और बीएसपी से अनिल पांडेय इलेक्शन लड़ रहे हैं। लखनऊ कैंट से बीजेपी कैंडीडेट ब्रजेश पाठक को विजय श्री मिली। ब्रजेश पाठक को जनता के 107547 वोट मिले। जबकि सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी को 67952 वोट लेकर संतोष करनाप पड़ा।

Read also: कर्नाटक भाजपा ने चार राज्यों में पार्टी की जीत का जश्न मनाया

लखनऊ नॉर्थ

राजधानी लखनऊ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 13 कैंडीडेट चुनावी समर में हैं। इनमें 11 मेल और 2 फीमेल उम्मीदवार है। बीजेपी ने यहां से डॉ. नीरज वोरा पर फिर विश्वास जताया था। वहीं सपा ने पूजा शुक्ला मुकाबले में उतारा। कांग्रेस से यहां से अजय कुमार श्रीवास्तव तो मो. सरवर मलिक मैदान में रहे थे। उत्तर से बीजेपी के डॉ. नीरज वोरा ने पुन: जीत पा ली है। नीरज बोरा को 138512 मत मिले। सपा की पूजा शुक्ला को 104527 वोट ही मिल सके।

लखनऊ वेस्ट

राजधानी की लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें आठ मेल और तीन फीमेल हैं। सपा ने यहां से अरमान खान को उतारा था। बीजेपी ने अंजनी कुमार श्रीवास्तव को उतारा था। कांग्रेस से शहाना सिदृीकी जबकि बीएसपी से कायम रजा खान मैदान में उतरे। कांटे के मुकाबले में बीजेपी के अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने जीत हासिल न कर सके। सपा के अरमान खान यहां से जीत गये।

सरोजनी नगर

लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा में 14 उम्मीदवार मैदान में रहे। बीजेपी ने राजेश्वर सिंह के मुकाबले समाजवादी पार्टी ने अभिषेक मिश्रा थे। रूद्र दमन सिंह कांग्रेस से तो मोहम्मद जलीस खान बसपा से चुनावी जुग में रहे। भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर सिंह ने यहां जीत दर्ज की है। राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा को पराजित किया।

Read also: UP Election Result 2022: बीजेपी ने देश को अफवाहों और हकीकत का अंतर समझा दिया

बीकेटी

लखनऊ की बख्शी का तालाब विधानसभा सीट पर 12 उम्मीदवार उतरे। बीजेपी के योगेश शुक्ला के सामने सपा के गोमती यादव रहे। बीएसपी के सलाउद्दीन तो कांग्रेस ने ललन कुमार रहे। बीजेपी के योगेश शुक्ला ने जीत दर्ज की है।

मलिहाबादपर दासंव खेला

राजधानी की मलिहाबाद विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार मैदान रहे। 8 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। बीजेपी से जय देवी तो सपा से सुरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में थे। बीएसपी से जगदीश और कांग्रेस से इंदल कुमार थे। मलिहाबाद सीट से बीजेपी की जयदेवी जीती। जयदेवी को 106266 मत मिले। सपा के सुरेंद्र कुमार को 98380 मतों से संतोष करना पड़ा।

Read also: Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड के राजनैतिक गलियारे में एक ही सवाल,धामी के स्थान पर कौन होगा नया मुख्यमंत्री

मोहनलालगंज

लखनऊ मोहनलालगंज विधानसभा से 11 उम्मीदवार थे। 9 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। सपा से सुशीला सरोज तो बीजेपी से अमरेश कुमार थे। बीएसपी ने देवेंद्र कुमार तो कांग्रेस ने ममता चौधरी पर दांव खेला। मोहनलालगंज में बीजेपी के अमरेश कुमार जीते। अमरेश को 106924 मत मिले और सपा की सुशीला सरोज को केवल 90188 वोट मिले है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related