लखनऊ: वायरल फीवर के बीच फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में जलभराव से हाहाकार

उत्तर प्रदेशलखनऊ: वायरल फीवर के बीच फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में जलभराव से...

Date:


लखनऊ: वायरल फीवर के बीच फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में जलभराव से हाहाकार

लखनऊ। केवल दो घंटे की बारिश ने शुक्रवार को लखनऊ नगर निगम की पोल खुल गई है। राजधानी के लगभग पचास से अधिक क्षेत्रों, मोहल्लों में जलभराव हो गया है। फैजुल्लागंज क्षेत्र का हाल काफी बुरा है। इसके अलावा जानकीपुरम, ईस्माइलगंज, आलमबाग, गोमती नगर विस्तार, महानगर सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया था। फजुल्लागंज से तो प्रभावित लोग जोनल ऑफिस पर फोन करते रहे लेकिन कोई हेल्प पनहीं मिल सकी।

फैजुल्लागंज के वॉर्ड एक से चार के सभी मोहल्लों में पानी भरा नजर आ रहा है। इलाके में रहने वाले लोकेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह नालियां साफ ही नहीं कीं गई नतीजा सामने है। इसकी वजह से पानी नहीं निकल पाया। इसके अलावा जानकीपुरम सेक्टर जे में भी जलभराव हो जाने से समस्याएं हो रहीं हैं।

लखनऊ: वायरल फीवर के बीच फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में जलभराव से हाहाकार
Image credit Naeem

Read also: आईआईएम-लखनऊ ने हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट विभाग को मर्ज करने की सलाह दी

फैजुल्लागंज में बारिश के कारण सीवर चोक होने से गंदा पानी भर गया है। लोकल पब्लिक का आरोप है कि नाले, नाली और सीवर की सफाई में लापरवाही से जलभराव हुआ है। इस दौरान मदद के लिए फोन मिलाने पर नगर निगम ऑफिसर्स कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे।

इस बीच केशवनगर व फैजुल्लागंज में बुखार का प्रकोप भी थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दर्जन से ज्यादा लोग फीवर की चपेट में हैं। डेंगू के संकेत नजर आने पर कई लोगों को प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों ने इन मरीजों में डेंगू के लक्षण देखते हुए इलाज करना शुरू कर दिया।

Read also: राजनाथ ने लखनऊ को दी 1,710 करोड़ की परियोजना की सौगात, योगी की प्रशंसा की

पिछले दिनों फैजुल्लागंज के केशव नगर निवासी 21 साल के आशुतोष और 13 साल के वैभव को ठंडक देकर तेज फीवर आया था। प्लेटलेट्स भी सामान्य से कम निकला। चिकितसकों ने डेंगू की आशंका प्रकट की ऐसे ही अन्य मरीज निरन्तर सामने आ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related