Bumper Discount: राजस्थान में 1 अप्रैल से एलपीजी गैस के दाम में होगी 500 रूपये की कमी

नेशनलBumper Discount: राजस्थान में 1 अप्रैल से एलपीजी गैस के दाम में...

Date:

राजस्थान में 2023 चुनावी वर्ष है ऐसे में वहां से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने राज्य में एक अप्रैल से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी छूट देने का एलान किया है, इतनी भारी छूट कि यकीन ही नहीं हो रहा है। जी हाँ यह छूट कोई सौ पचास रूपये की नहीं बल्कि पूरे पांच सौ रूपये की है. हाँ इस छूट का फायदा सिर्फ उनको मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे हैं यानि उज्ज्वला योजना में रेजिस्टर्ड हैं

भाजपा ने बताया चुनावी घोषणा

वहीँ भाजपा ने गेहलोत की इस घोषणा को चुनाव से जोड़ा है, भाजपा का कहना है कि राजस्थान में अगले साल चुनाव है इसीलिए गेहलोत ने आज राहुल गाँधी के सामने इस छूट का एलान किया है ताकि इसे भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा जा सके. लेकिन गेहलोत ने यह घोषणा करके भाजपा को परेशानी में तो डाल ही दिया है. भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से निकलने वाली है और भाजपा शासित हरियाणा में प्रवेश करने वाली है. गेहलोत ने इस छूट का एलान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 400 के सिलेंडर को एक हज़ार के पार पहुंचा दिया। आज गरीब के घर का गैस सिलेंडर शो पीस बनकर रह गया है क्योंकि उज्ज्वला योजना वालों की इतनी हैसियत ही नहीं है कि वो इतना मंहगा गैस सिलेंडर भरवा सकें इसलिए राजस्थान सरकार यह पहल करने जा रही है.

राजस्थान में इंग्लिश मध्यम के खुले 1700 स्कूल

अलवर में गेहलोत ने राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर भी ये कहकर विराम लगाने की कोशिश कि वह मुख्यमंत्री के रूप में चुनावी बजट पेश करेंगे. बता दें कि राहुल गाँधी अभी अलवर में हैं. अलवर में आज अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोले जाने पर राहुल गाँधी ने गेहलोत के प्रयासों को सराहा और कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि गरीब के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ें और खेत खलिहानों से आगे बढ़ें। राहुल ने कहा कि वो चाहते हैं कि गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे भी अमेरिकियों के साथ उनकी भाषा का उपयोग करके उनसे प्रतिस्पर्धा करें, राहुल ने कहा गेहलोत सरकार द्वारा राजस्थान में 1700 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाने पर उन्हें बहुत बहुत बधाई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...