हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है, जहाँ भगवान गणेश को सभी विघ्नों को दूर करने वाला या हरने वाला माना जाता है। वहीं हिन्दू धर्म में किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश का स्मरण जरुर किया जाता है, इस वजह से उन्हें मंगलकर्ता भी माना जाता है। बता दें कि बुधवार के दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सुखकर्ता, दुखहर्ता भगवान गणेश सभी कष्ठों और परेशानियों को हर लेते हैं।
वहीं भगवान गणेश की पूजा के दौरान कई मंत्रों का जाप किया जाता है, वहीं इन मंत्रों का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं, आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ मंत्रों के बारें में-
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विध्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
इस मंत्र के जरिये आप भगवान गणेश को अत्यन्त प्रसन्न कर सकते हैं, जिससे आपके बिगड़े हुये काम भी बनने लगेंगे। वहीं यह मंत्र काफी सरल और प्रभावी माना जाता है, जहाँ किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले इस मंत्र का जाप अवश्य करें।
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
अगर आप के काम हमेशा बिगड़ते रहते हैं, तो आपको इस मंत्र का जाप निरंतर करना चाहिये। जहाँ ये मंत्र आपके सभी बिगड़े हुये कार्यों को पूरा करेंगे, वहीं अगर आपको मेहनत के बाद भी मंजिल नहीं तो आप इस मंत्र का जाप जरुर करें।
ॐ गं गणपतये नमः-
यदि आपके जीवन में परेशानियों ने घर कर लिया है तो आप इस मंत्र का जाप निरंतर करें, इससे जल्द ही आप इन परेशानियों से छुटकारा पा जायेंगे।

