लोकसभा उपचुनाव: चुनाव प्रचार समाप्त, अखिलेश ने किया जीत का दावा

पॉलिटिक्सलोकसभा उपचुनाव: चुनाव प्रचार समाप्त, अखिलेश ने किया जीत का दावा

Date:

आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए आज चुनाव प्रचार थम गया. चुनावी मैदान में उतरी राजनीतिक पार्टियों ने ज़ोर शोर से चुनाव प्रचार किया गया. इन दोनों चुनावों में निगाहें आजमगढ़ पर हैं जहाँ पर मुकाबला त्रिकोणीय है और काफी दिलचस्प बताया जा रहा है. समाजवादी पार्टी की ओर से यहाँ पर अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार हैं इसलिए सपा के लिए इस सीट को जीतना सम्मान का सवाल बना हुआ है. 

इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो धर्म और जाति को देखकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सच्चा हिन्दू कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोल सकता। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार अग्निपथ जैसे टेम्परेरी भर्ती योजना लाकर सेना का सम्मान गिरा रही है. अखिलेश ने यह भी कहा कि देश का संविधान ही बुलडोज़र को रोकेगा। 

Read also: Agneepath Recruitment Scheme: अग्निपथ पर सेना की एक और प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अग्निवीरों को मिलेगा परमवीर चक्र

बता दें कि अखिलेश यादव ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान इन दोनो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का प्रचार नहीं गए लेकिन कन्नोज में आज मीडिया से मुखातिब होकर कई बड़े बयान ज़रूर दिए. मीडिया से अपने सम्बोधन में ही अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सपा की जीत का दावा किया है. अभी उनके दावे में कितना दम है यह तो 26 जून को ही पता चलेगा। बता दें कि इन दोनों उपचुनावों में 23 जून को वोटिंग होनी है. बता दें कि आज़मगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर में आज़म खान के इस्तीफे के बाद यहाँ पर दुबारा चुनाव कराये जा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...