पश्चिम बंगाल, मिजोरम में बढ़ा लॉकडाउन

फीचर्डपश्चिम बंगाल, मिजोरम में बढ़ा लॉकडाउन

Date:


पश्चिम बंगाल, मिजोरम में बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में 15 जून को समाप्त होने वाले लॉकडाउन को अगले 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी अब राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य में कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। वहीं, मिजोरम में भी दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह बढ़ोतरी 9 जून से मानी जाएगी।

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 30 जून तक
मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में बंद को 30 जून तक बढ़ाया जा रहा है, सभी मौजूदा रियायतें और शर्तें पूर्ववत रहेंगी। इससे पहले, हमने सामाजिक कार्यक्रमों जैसे विवाह या अंतिम संस्कार में 10 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दी थी जिसकी सीमा अब बढ़ाकर 25 कर दी गई है।

ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की शर्तों में एक जून से ढील देते हुए धार्मिक स्थलों को खोलने तथा जूट, चाय और निर्माण क्षेत्र में काम पूरी तरह से शुरू करने को मंजूरी दी थी।

मिजोरम में 9 जून तक बढ़ी बंदी
वहीं, मुख्यमंत्री जोरमथंगा की अगुआई में मिज़ोरम सरकार की एक अहम बैठक हुई, जिसमें लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने का फ़ैसला लिया गया। लॉकडाउन में यह बढ़ोतरी 9 जून से मानी जाएगी। मणिपुर सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने का फ़ैसला पिछले सप्ताह ही कर लिया था। इसके अलावा तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब ने भी 30 जून तक लॉकडाउन पहले ही बढ़ा दिया था, लेकिन उन सरकारों ने कई तरह की छूट देने का एलान भी किया था। लॉकडाउन में सोमवार यानी 8 जून से ही रियायतें दी जा रही हैं। ये रियायतें ऐसे समय दी जा रही हैं जब देश में कोरोना से 2,56,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...