यूपी के बाइक बोट स्कैम में बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेशयूपी के बाइक बोट स्कैम में बड़ी कार्रवाई

Date:


यूपी के बाइक बोट स्कैम में बड़ी कार्रवाई

  • पांच स्थानों पर डाली गई रेड, 178 बाइकें बरामद

मेरठ। बाइक बोट घोटाले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है.आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मेरठ सेक्टर की टीमों ने पांच स्थानों पर रेड की. यह कार्रवाई मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद में की गयी है.178 बाइक्स बरामद कई गई हैं. गौतमबुद्धनगर में इन्वेस्टर्स के करोड़ों रुपये ठगने वाली गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स कंपनी के खिलाफ दर्ज 57 मुकदमों की जांच ईओडब्ल्यू को सौपी गई थी। बरामद की गईं ये सभी बाइकें गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं.

क्या बोले एसपी?
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मेरठ के एसपी राम सुरेश यादव ने बताया कि पांच इंस्पेक्टरों अपनी-अपनी टीमों के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया.पड़ताल में यह सामने आया है कि बाइक बोट कंपनी के नाम पर अब तक लोगों से करोड़ों की ठगी की चुकी है.इस मामले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में केस दर्ज हुए हैं, इनमें सबसे ज्यादा गौतमबुद्ध नगर के मामले हैं.सोमवार को छापे की कार्रवाई में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स कंपनी के नाम पर रजिस्टर बाइक बरामद की गईं. मुजफ्फरनगर से 50, गाजियाबाद से 72, हापुड़ से 22, मेरठ से 21 और बागपत से कुल 13 बाइकें बरामद की गई हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related