घर में बनें स्क्रब से पाएं नर्म मुलायम होंठ, जाने कैसे बनाये ये स्क्रब

रसोई Bytesघर में बनें स्क्रब से पाएं नर्म मुलायम होंठ, जाने कैसे बनाये...

Date:


घर में बनें स्क्रब से पाएं नर्म मुलायम होंठ, जाने कैसे बनाये ये स्क्रब

सर्दियों की सर्द हवाएं होंठों को रूखा कर देती हैं,  जिसकी वजह से होंठ फटने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे खास स्क्रब के बारे में बातएंगे जो आपके होंठों को नर्म और मुलायम रखेगा| 

होंठों का स्क्रब बनाने के लिए ये सामने चाहिए होगा:

ब्राउन शुगर, शिया बटर, नारियल का तेल, थोड़ा सा प्राकृतिक मोम, कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की।

इस तरह करें तैयार

  • होठों की नर्म मुलायम त्वचा पर स्कर्ब लगाने के लिए सबसे पहले मोम को लेकर पिघला लें। 
  • मोम पिघलाने के लिए अगर ओवन नही है तो किसी बर्तन में पानी गर्म कर उसके ऊपर मोम का बाउल रख दें। 
  • अब इस पिघले हुए मोम में शिया बटर और फिर नारियल का तेल मिला दें। 
  • जब ये सारे मिश्रण अच्छे से पिघलकर मिल जाएं तो इसे ओवन या फिर गर्म पानी के बर्तन से हटाकर इसमें विटामिन ई और लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे डाल दें। 
  • जब ये मिश्रण ठंडा होने लगे तो इसमे चीनी डालें और हिलाकर मिक्स कर लें। 
  • किसी साफ जार या शीशी में इस मिश्रण को भरकर रख लें। जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसका उपयोग होठों पर जमा सूखी और बेजान पर्त हटाने के लिए करें। 
  • इनसे आपको जरूर नर्म और मुलायम त्वचा का फायदा होगा। 

 अगर सर्दियों के मौसम में जरूरत से ज्यादा होंठ फटते हों तो रोजाना रात को अच्छे मॉइश्चराइजर को लगाकर सो जाएं सुबह होंठ नर्म और मुलायम हो जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...