मानसून यानी बरसात का मौसम आ गया है और कई लोग इस मौसम में आसानी से बीमार पड़ जाते हैं | तो इसलिए हम आज आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप बीमार होने से बच सकते है –
करेले, नीम के बीज, हर्बल चाय जैसे कड़वे खाद्य पदार्थों का सेवन करें क्योंकि यह आपके शरीर से गंदगी निकालने में मदद करता है और आपको आवश्यक कैल्शियम, विटामिन भी देता है जो आपको मजबूत रखता है।
घर के बने फलों का रस पिएं क्योंकि यह सुरक्षित हैं और आपको मलेरिया और दस्त से दूर रहने में मदद करते हैं जो बारिश के मौसम में काफी आम हैं।
Read also: बिहार में अब व्हाइट फंगस की दस्तक, पटना में मिले चार मरीज
किसी भी भोजन के अधिक सेवन से बचें क्योंकि इस मौसम में पाचन धीरे हो जाता है | आप सूजन, अम्लता, अपच से बचने के लिए लहसुन, प्याज, काली मिर्च, धनिया खा सकते हैं।
स्ट्रीट फूड से पूरी तरह परहेज करें, क्योंकि बाहर के खाने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, चाहे वह किसी भी मौसम में हो।

