कोरोना काल के बाद उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर जरूर जाए

ट्रेवलकोरोना काल के बाद उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर जरूर जाए

Date:


कोरोना काल के बाद उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर जरूर जाए

देवभूमि यानी उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर कई हिल स्टेशन है जहां आप कोरोना काल के बाद घूमने का प्लान बना सकते है | तो चलिए जानते है –

नैनीताल

नैनीताल काफी सुंदर जगह है। ये जगह ताल और झीलों से घिरी हुई है। नैनीताल में आप बोटिंग कर सकते है , प्राचीन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, मॉल रोड जा सकते हैं। यहां का मौसम सुहावना रहता है | 

चकराता

चकराता में प्रकृति खूबसूरती बहुत है आप यहां बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। यहां बुधेर गुफा घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। यहां के हरे-भरे पहाड़ और बर्फ की ऊंची-ऊंची चोटियां सभी को आकर्षित करते हैं। 

लैंसडाउन

लैंसडाउन भी काफी सही जगह है। आपको बता दे लैंसडाउन एक मिलिट्री एरिया है और यहां भारतीय सेना की छावनी भी है। आप यहां चर्च, कृत्रिम झील और टिप इन टॉप पॉइंट जा सकते हैं।

Read also: शेयर बाजार में मुनाफावसूली जारी

चंपावत

चंपावत हिल स्टेशन पर आप लॉकडाउन के बाद घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां कई पुराने घर, बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां देखने को मिल जाएगी।  यहां आप कई मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related