सर्दियों के मौसम में गाजर खाना फायदेमंद रहता है। इसलिए लोग अक्सर सर्दियों में गाजर का बना हलवा खाना बहुत पसंद करते है लेकिन अगर आप वहीं गाजर का हलवा बनाकर ऊब गई हैं तो गाजर की खीर जरूर बनाये स्वाद लाजवाब है इसका।

गाजर की खीर बनाने की सामग्री
तीन गाजर
तीन चम्मच देसी घी
दो कप दूध
तीन बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
काजू और किशमिश
स्वादानुसार चीनी
आधा चम्मच इलायची पाउडर
ऐसे बनाएं गाजर की खीर
गाजर को छील कर कद्दूकस करने के बाद धीमी आंच में कुछ देर तक भूनें।
इसके बाद उसमें दूध डालकर उबालें। अब कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
फिर धीमी आंच में चलाते हुए पकाएं, ताकि बर्तन में खीर न लगे। इसमें इलायची पाउडर डालें।
चीनी डालते वक्त ध्यान रखें कि कंडेंस्ड मिल्क थोड़ा मीठा होता है। ऐसे में कम चीनी डालें।
वहीं दूसरी और काजू और किशमिश को हल्का भून लें। फिर खीर में उसे मिला दें।
आपकी गाजर की खीर बनकर तैयार है।

