Site icon Buziness Bytes Hindi

सर्दियों में घर पर बनाये कुछ नया गाजर का हलवा की जगह बनाए गाजर की खीर, यहां जाने रेसिपी


सर्दियों में  घर पर बनाये कुछ नया गाजर का हलवा की जगह बनाए गाजर की खीर, यहां जाने रेसिपी

सर्दियों के मौसम में गाजर खाना फायदेमंद रहता है। इसलिए लोग अक्सर सर्दियों में गाजर का बना हलवा खाना बहुत पसंद करते है लेकिन अगर आप वहीं गाजर का हलवा बनाकर ऊब गई हैं  तो गाजर की खीर जरूर बनाये स्वाद लाजवाब है इसका। 

Image Source: Google

गाजर की खीर बनाने की सामग्री

तीन गाजर

तीन चम्मच देसी घी

दो कप दूध

तीन बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क

काजू और किशमिश

स्वादानुसार चीनी

आधा चम्मच इलायची पाउडर

ऐसे बनाएं गाजर की खीर

गाजर को छील कर कद्दूकस करने के बाद धीमी आंच में कुछ देर तक भूनें। 

इसके बाद उसमें दूध डालकर उबालें। अब कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। 

फिर धीमी आंच में चलाते हुए पकाएं, ताकि बर्तन में खीर न लगे। इसमें इलायची पाउडर डालें। 

चीनी डालते वक्त ध्यान रखें कि कंडेंस्ड मिल्क थोड़ा मीठा होता है। ऐसे में कम चीनी डालें। 

वहीं दूसरी और काजू और किशमिश को हल्का भून लें। फिर खीर में उसे मिला दें। 

आपकी  गाजर की खीर बनकर तैयार है।

Exit mobile version