लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips – ग्लास जैसी स्किन हर महिला चाहती है, इसे लिए वे कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती है। लेकिन फिर भी वो नतीजा नहीं मिलता। इसीलिए हम आपको सही स्किनकेयर रूटीन बातएंगे, जिसे फॉलो करने से आप क्लियर और चमकदार त्वचा पा सकती हैं।
क्लींजिंग
पहले आप अपनी स्किन के हिसाब से अच्छे ब्रांड का क्लींज़र इस्तेमाल करें। साथ ही कॉटन की मदद से अपने चेहरे को साफ़ करे। आप चाहे तो बिना कॉटन की मदद के भी इस्तेमाल कर सकती है।
स्क्रबिंग
स्क्रबिंग से स्किन एक्सफोलिएट होती है, ये पोर्स को अंदर से साफ करता है। साथ में टैनिंग को भी रिमूव करता है, ये बहुत ही अच्छा स्किन केयर है, इसे फॉलो जरूर करे।
टोनर
टोनर त्वचा के पोर्स को मिनिमाइज करता है और उन्हें बढ़ने से रोकता है। आप टोनर में रोज वाटर का इस्तेमाल कर सकती है, ये काफी असरदार है।
Read also: Period Blood Colour: पीरियड ब्लड का रंग बताता है आपकी सेहत का हाल, जाने कैसे!
फेस सीरम
फेस सीरम एक अच्छा स्टेप है, ये ग्लास जैसी स्किन पाने के लिए जरूरी हैं। सीरम त्वचा के रंग की रक्षा करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है।
मॉइस्चराइजर
मॉइस्चराइजर स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है, आप स्किन के हिसाब से अच्छे ब्रांड का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करे। ये बहुत जरुरी है।
सनस्क्रीन
त्वचा की रक्षा करने के लिए सनस्क्रीन जरूर लागए, इसे बिलकुल स्किप न करें। साथ ही स्किन के हिसाब से ही सनस्क्रीन खरीदें।

