कोलेस्ट्रॉल का उत्सर्जन लिवर में होता है, इसकी मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। जब ये अधिक होने लगता है तब इसका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से आपको डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए | ध्यान रखे कोलेस्ट्रॉल बढ़े तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
सूरजमुखी के बीज में एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, विटामिन्स और पोषक तत्व होते है, जो न केवल डायबिटीज, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए भी अच्छा होता है | बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए एक मुठ्ठी रोज सूरजमूखी के बीज का सेवन करें।
Read also: बैड कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते है तो इन उपाय को आजमाएं
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में संतरे, नींबू, अंगूर, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, लाल मिर्च और स्प्राउट्स को शामिल करना चाहिए | ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करने से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है |
बढ़ते कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए ग्वार फली भी फायदेमंद है, इसमें डायटरी फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है | ग्वार फली बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
रिसर्च गेट की लेख में बेसन के फायदे के बारे में बताया है, बेसन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है | आप बेसन के पकौड़े, कढ़ी को डाइट में शामिल करें।
Read also: क्या आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है? आज से ही खाना शुरू करे ये खाद्य पदार्थ

