Health Benefits of Peas: जानिए सर्दियों में मटर खाने के बड़े फायदे

रसोई BytesHealth Benefits of Peas: जानिए सर्दियों में मटर खाने के बड़े फायदे

Date:


Health Benefits of Peas: जानिए सर्दियों में मटर खाने के बड़े फायदे

मटर तो आपने खाया ही होगा। यह सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। लोग इसे कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं, जैसे- कच्चा, भूनकर या पकाकर। यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं लगता है बल्कि यह हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स की वजह से ही इसे ‘विटामिन का पावरहाउस’ भी कहा जाता है। इसमें विटामिन ए से लेकर बी-1, बी-6, सी और के पाए जाते हैं। इसके अलावा मटर में फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन और फोलेट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में… 

Health Benefits of Peas: जानिए सर्दियों में मटर खाने के बड़े फायदे
Image Source: Google

अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो मटर का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही कम कैलोरी और कम फैट होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। 

मटर में विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही यह हड्डियों में होने वाले विकार ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी दूर रखता है। इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

मटर इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार होता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें लोहा, जिंक, मैंगनीज और कॉपर की भी अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। 

मटर दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हृदय संबंधी रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है। इसमें सूजन को कम करने वाले और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखते हैं। साथ ही इससे उच्च रक्तचाप और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। 

मटर हमारी त्वचा को जवान और सुंदर बनाए रखने में मददगार होता है। इसमें मौजूद फ्लावोनोइड्स, केरोटीन हमारे शरीर को जवान और एनर्जी से भरपूर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा मटर के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को चुस्त और दुरुस्त बनाने में भी मदद करते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...