बालों का ब्यूटी केयर है लहसुन

लाइफस्टाइलबालों का ब्यूटी केयर है लहसुन

Date:


बालों का ब्यूटी केयर है लहसुन

बढ़ते प्रदूषण और व्यस्त जीवन शैली के साथ हमारे लिए अपने बालों को चमकदार और स्वस्थ रखना लगभग असंभव हो चुका है. इसके अलावा बालों में इस्तेमाल किए जाने वाले कैमिकल से भरे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स भी बालों पर बुरा प्रभाव डालते हैं. यदि आप उनमें से एक हैं जो अपनी आधी सैलरी केवल बालों की देखभाल के लिए खर्च कर देते हैं तो आपको अपनी ब्यूटी रूटीन में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए. लहसुन एक ऐसा एजेंट है जो आपके बालों पर चमत्कार कर सकता है. इसे बालों में लगाने से उनका झडऩा तो कम होता ही है, साथ में लहसुन में एंटीफंगल गुण होने के कारण यह रूसी की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है. आइए जानते हैं इसे घर पर इस्तेमाल करने का तरीका.

लहसुन और शहद
लहसुन में सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है जो बालों के झडऩे को रोकता है और उसकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है. दूसरी ओर शहद स्कैल्प में नमी को लॉक करती है, जिससे बालों को पोषण मिलता है.

बालों का ब्यूटी केयर है लहसुन

हेयर मास्क बनाने का तरीका: लहसुन की दो कलियां लें, उन्हें कुचलें और इन्हें 2 टेबलस्पून शहद के साथ मिलाएं. इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और धोने से पहले 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें.

लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज सदियों पुराना नुस्खा है जो आपके बालों की अधिकांश समस्याओं को हल कर सकता है. हेयर मास्क बनाने का तरीका: इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको चाहिए 2 प्याज और 2-3 लहसुन. इन दोनों को ब्लेंड करें और इसके रस को छान लें. इस रस को कुछ मिनट के लिए अपने स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें. फिर इसे लगभग 15-20 मिनट तक लगा कर छोड़ दें. बाद में इसे एक प्राकृतिक शैंपू से धो लें.

लहसुन और नारियल तेल
नारियल के तेल में कई विटामिन होते हैं जो आपके बालों की जड़ को पोषण देने में मदद करते हैं. यह बालों को पतला होने और उन्हें टूटने से बचाते हैं. दूसरी ओर लहसुन रूसी को कम करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें उच्च एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं.

बालों का ब्यूटी केयर है लहसुन

हेयर मास्क बनाने का तरीका: 5-6 लहसुन लें, उन्हें छीलें और फिर कुचल लें. इसमें 1 टेबलस्पून नारियल का तेल डालें और इसे अच्छे से मिलाएं. इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए गर्म करें और फिर इसे लगभग आधे घंटे के लिए अपने सिर पर लगा कर मालिश करें. बाद में इसे एक प्राकृतिक शैंपू से धो लें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...