ये तो आपको पता ही है रमजान का पाक महीना चल रहा है, और जिस दिन रमजान का पाक माह खत्म होता है उसके अगले दिन ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद मनायी जाती है। अगर इस्लामिक कैलेंडर को देखे तो रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ये त्योहार मनाया जाता है। ईद-उल-फितर में मस्जिदों को सजाया जाता है, नए कपड़े पहनते हैं, नमाज पढ़ते हैं, मुबारकबाद देते हैं, और मीठे पकवान खासकर मीठी सेवई बनाई जाती है।
ईद-उल-फितर चांद के निकलने पर निर्भर करता है। यदि चांद 12 मई दिन बुधवार को निकलता है तो उसके अगले दिन 13 मई दिन गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। और यदि चांद 13 मई को निकलता है तो 14 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
चांद के दिखाई देने पर ही ईद मनाए जाते हैं। रमजान के पवित्र माह का प्रारंभ चांद के देखने से होता है और इसका समापन भी चांद के निकलने से होता है। रमजान के 29 या 30 दिनों के बाद ईद का चांद दिखता है।
Read also: इजरायल ने फिलिस्तीन पर दागे रॉकेट, 26 से ज्यादा की मौत
पैग़ंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में जंग-ए-बद्र में मुसलमानों की जीत हुई थी और खुशी में लोगों ने ईद मनाई थी | तो इसी प्रकार से ईद-उल-फितर का प्रारंभ जंग-ए-बद्र के बाद से ही हुआ था |

