कोरोना वायरस भारत में बड़ी ही तेजी से हो रहा है , बहुत से लोग संक्रमित हो रहे है | इस बिच अगर आपको यात्रा करनी पड़ रही है तो आप पर संक्रमित होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर आप सुरक्षित रहा सकते है |
मास्क तो है सबसे जरूरी बल्कि दो-दो मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है | जब भी मास्क पहने तो यह देख ले की वो कसकर नाक और मुंह के चारों और से फिट है या नहीं |
यात्रा के दौरान अगर आप चीजों को छूते हैं जो संक्रमण फैला सकती है तो हाथों को बार-बार धोते रहना चाहिए और साथ ही आप सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करें |
ग्लव्स भी यात्रा के दौरान पहनने चाहिए , इससे भी वायरस का खतरा कम हो सकता है | सामाजिक दूरी भी बनाए रखें, ये भी बहुत जरूरी है |
Read also: सुपर स्प्रेडर बन सकती हैं देश की जेलें
लोगो को अंतरराज्यीय यात्रा करने से पहले अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवाना पढ़ेगा | ये रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। और साथ ही ये रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

