सिट-अप्स से मसल्स और बॉ़डी को कोर स्ट्रेंथ मिलती है , ये काफी अच्छी एक्सरसाइज है। एब्डोमिनल मसल्स को ये मजबूत करता है और डाइजेशन को सुधारने में भी फायदेमंद है। सिट-अप्स के बहुत से फायदे है, आईये जानते है:
सिट-अप्स करने से बॉडी की कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है और अगर रोजाना करेंगे तो आपकी मसल्स मजबूत होती है और पीठ, गर्दन के दर्द में भी आराम मिलता है।
एथलीट्स के लिए यह एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है, क्योकि इससे बॉडी की ताकत और टॉलरेंस बढ़ती है।
Read also: कमर पर लटकते फैट को करें इन एक्सरसाइज़ेस से कम , काफी असरदार एक्सरसाइज़ेस है ये
पेट, पीठ और छाती की मसल्स को मजबूत करना करने के लिए सिट-अप्स करना बहुत जरूरी है, क्योकि उम्र के साथ-साथ मसल्स में दिक्कत बढने लगती है।
रोजाना सिट-अप्स करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और रीढ़ की हड्डी और कूल्हो को लचीला भी बनता है | इसके अलावा लचीलेपन से कॉन्सट्रेशन में भी सुधार आता है।
रोजाना सिट-अप्स करने से शरीर बैलेंस रहता है और इसको करने से मसल्स और कूल्हे की मसल्स पर ज्यादा असर पढता है | इसके अलावा पोश्चर में सुधार होता है और कूल्हे, रीढ़ की हड्डी और कंधे का पोश्चर भी ठीक होता है।
एक्सरसाइज को करने का सही तरीका
पहले फर्श या योगा मैट पर लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ें और पंजों को किसी तरह का सपोर्ट दें। अब हाथों को गर्दन के पीछे ले जाकर पकड़ लें। फिर गहरी सांस लेते हुए पेट को अंदर की तरफ खींचे और फिर सांस को धीरे से बाहर निकालें। अब अपने वजन को सिर से ऊपर उठाते हुए मसल्स पर जोर दें। इसके बाद हिप्स को ऊपर उठाएं और बॉडी को लगभग 70 डिग्री एंगल तक ले जाएं।
Read also: वजन घटाना चाहते है तो प्रतिदिन 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज

