दालचीनी सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी रामबाण है

लाइफस्टाइलदालचीनी सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी...

Date:


दालचीनी सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी रामबाण है

न्यूज़ डेस्क : आपको बता दें, दालचीनी सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बढ़ाती बल्कि रूप-रंग और स्वास्थ्य के लिए भी इसे रामबाण माना जाता है जी हाना, इसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं.

आपको  बता दें, इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है और त्वचा पर इस्तेमाल करने से त्वचा बेदाग होती है और निखार आ जाता है इसके अलावा कई और फायदे हैं दालचीनी के जिनके बारे में आपको जानकारी होनी जरुरी है तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो लाभ. 

ये है दालचीनी के फायदे :

* अच्छे पाचन के लिए :  इसका इस्तेमाल वजन घटाने के अलावा पाचन क्रिया को सुधारने में भी किया जाता है. दालचीनी को दूध में मिलाकर पिएं.

* बल्ड शुगर लेवल नियंत्रण : दालचीनी में कुछ ऐसे कंपाउंड मौजूद है, जिससे ब्लड शुगर जैसी गंभीर समस्यां को कंट्रोल किया जा सकता है. दालचीनी डॉयबिटीज टाइप-2 के मरीजों के लिए काफी असरदार है.

* अच्छी नींद : रात को सोने से पहले दालचीनी को दूध में मिलाकर पिएं. इसको पीने से अच्छी नींद आ जाएगी.

* खूबसूरत बाल और बेदाग त्वचा : दालचीनी वाला दूध पीने से बालों में मजबूती आती है और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती है. दालचीनी एंटी-बेक्टीरियल गुणों से भरपूर है.

* हड्डियां मजबूत : हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दालचीनी वाला दूध आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे गाठिया जैसी समस्यां भी दूर होती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...