स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने की ‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन’ की शुरुआत

फीचर्डस्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने की ‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन’ की शुरुआत

Date:


स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने की ‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन’ की शुरुआत

नई दिल्ली: 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेल्थ सेक्टर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन’ की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कहा, आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक Health ID में समाहित होगी।

देश जीतेगा कोरोना की जंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्वास व्यक्त किया कि 130 करोड़ देशवासियों की संकल्प शक्ति से भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग जीतेगा। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश एक विशिष्ट परिस्थिति से गुजर रहा है।

कोरोना वारियर्स की प्रशंसा
उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी और अनेक लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...