रसोई Bytes: चैत्र नवरात्रि के लिए परफेक्ट रेसिपी है फलाहारी चाट मसाला !!

लाइफस्टाइलरसोई Bytes: चैत्र नवरात्रि के लिए परफेक्ट रेसिपी है फलाहारी चाट मसाला...

Date:


रसोई Bytes: चैत्र नवरात्रि के लिए परफेक्ट रेसिपी है फलाहारी चाट मसाला !!

लाइफस्टाइल डेस्क। Chaitra Navratri Special Chaat Masala Recipe – नवरात्रि के दिनों में कई फलाहारी डिश तैयार की जाती है, जो की स्वाद होती है और साथ ही सेहत के लिए भी अच्छी होती है। लेकिन अगर आपको फिर भी स्वाद नहीं आ रहा हो तो इस चाट मसाले की मदद से खाने का स्वाद बढ़ा जाएगा। फिर आप किसी भी फलाहारी रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है। 

Read also: नवरात्रि व्रत में वज़न घटाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को करे फॉलो

चाट मसाले सामग्री – 2 चम्मच जीरा, 2 चम्मच सूखा पुदीना, 2 चम्मच सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच सेंधा नमक, 1 चम्मच चीनी, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच अमचूर। 

चाट मसाले रेसिपी ( Chaat Masala Recipe) –

पहले पैन में जीरे को सूखा भूनकर रख लें, बिना तेल या घी के इस्तेमल से। फिर ग्राइंडर में खड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च, सेंधा नमक, चीनी और अमचूर पाउडर को मिलाकर पीस लें। ध्यान दे ये सारी चीजें महीन पिस जानी चाहिए, वरना स्वाद बेकार हो जाएगा। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं ‘टमाटर की चाट’, स्वाद है जबरदस्त!!

इसके बाद इसमे भुना हुआ जीरा और सूखी पुदीने की पत्ती मिलाकर अच्छे से ग्राइंड कर लें और साथ में सेंधा नमक मिला लें। अब इन सबको मिलाकर किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें। लीजिए तैयार है चाट मसाला, आप इसे रायते, चटनी, टिक्की, साबुदाने की खिचड़ी या फिर फ्रूट चाट, मखाना भेल में डाल सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related