शराब और बियर के दीवाने और पीने के शौकीनों के लिए ब्रांड कोई भी हो बस नशा होना चाहिए। दुनिया के कई देशों में शराब से अधिक बियर पसंद की जाती है। यूपी और भारत में भी गर्मी के दिनों में लोग शराब की अपेक्षा बियर ही पीना अधिक पसंद करते हैं। लोग बियर के इस कदर शौकीन हैं कि एक बार पीने बैठ जाए तो दस बोतल बियर गटक जाते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि बियर पेशाब से भी बनाई जाती है। सुनने में जरूर अटपटा लगता है लेकिन ये सच है। प्रदेश में बियर के शौकीनों की कमी नहीं है। बाजार में अलग-अलग फ्लेवर्स में बियर इस समय उपलब्ध है। लेकिन क्या जानते हैं कि एक बियर ऐसी है जो मनुष्य के पेशाब से बनाई जाती है। इतना ही नहीं बियर के शौकीनों के बीच यह बियर खूब लोकप्रिय है। इसे पीते भी हैं और पसंद भी करते हैं। बता दें कि आमतौर पर बियर फलों और जौ के पानी से बनाई जाती है ऐसा दावा किया जाता है। लेकिन इस पर नए प्रयोग होते रहते हैं। हम जिस बियर की बात कर रहे हैं उसका नाम न्यूब्रू हैं और इसको सिंगापुर में लॉन्च किया गया है। इस नई बियर न्यूब्रू के लोग दीवाने हो गए हैं। इस न्यूब्रू बियर को सीवेज के पानी से तैयार किया गया है। इस बियर को ईको फ्रेंडली बताया जा रहा है।
Read also: LAC पर चीन ने बढ़ाई सैन्य शक्ति,सीमा पर अत्याधुनिक गांव बसाने की तैयारी में ड्रेगन
न्यूब्रू बियर को खास तरह की लिक्विड से तैयार किया गया है। इसमें नालों के पानी और अपशिष्ट को रिसाइकिल किया गया है। इसके बाद फिल्टर कर तैयार किया है। इस बियर के लिक्विड का नाम नीवॉटर है। न्यूब्रू बियर 95 फीसदी नीवॉटर से बनाई गई है। बियर को बनाने का उद्देश्य पानी की समस्याओं के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। पेशाब से बनी ये बियर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। उप्र में बियर के शौकीनों के बीच भी यह बियर चर्चा का विषय बनी है। इसे बनाने में सुरक्षा के लिहाज से मापदंडों का उपयोग किया है। आने वाले समय में यह बियर जल्द ही उप्र की बियर की दुकानों पर दिखाई देगी।

