Winter Hair Care: सर्दियों में बाल हो जाते है रूखे तो अपनाएं ये टिप्स!

लाइफस्टाइलWinter Hair Care: सर्दियों में बाल हो जाते है रूखे तो अपनाएं...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Hair Care – सर्दियों के मौसम में ड्राइनेस की समस्या हो ही जाती है, ऐसे में बालों की देखभाल करना जरुरी है। ऐसे में लोग इससे निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं , लेकिन अब ऐसा करने की आपको कोई जरूरत नहीं है। बस कुछ टिप्स है एक बार उनको अपनाकर देखे।

कोशिश करें कि बालों को धुलने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करे, ये स्कैल्प की नमी को बनाए रखेगा। बस ध्यान रहे की ज्यादा गर्म पानी न हो, सिर्फ गुनगुना पानी का प्रयोग करना चाहिए।

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है, वैसे ये समस्या किसी फंगल इंफेक्‍शन या स्कैल्प के रूखे होने की वजह से हो सकता है। इसीलिए बाजार में मिलने एंटी डैंड्रफ शैंपू को खरीदकर इस्तेमाल करे।

स्कैल्प में ऑयल की कमी होने के बालों में ड्राइनेस आ जाती है, आप रात में सोने से पहले बालों में सीरम या तेल जरूर लगाए। सीरम में हाइड्रेटिंग इंग्रीडेंट जैसे एलोवेरा, ग्रीन टी, नारियल तेल, जैतून का तेल और बादाम का तेल ऐसी चीजे इस्तेमाल कर सकते है।

बालों के रूखेपन को कम करने लिए 10-15 दिन में हेयर मास्‍क का जरूर प्रयोग करें। ये आपके बालों का रूखापन कम करेगा, चाहे तो होममेड हेयर मास्‍क का इस्‍तेमाल कर सकती है। (Image/Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related