Health: तरबूज खाने के ये हैं फायदे, इन गुणों से भरा है यह फल

लाइफस्टाइलHealth: तरबूज खाने के ये हैं फायदे, इन गुणों से भरा है...

Date:

गर्मियों में फलों की बहुतायत रहती है, वहीं यह सभी फल स्वाद के साथ साथ सेहत के लिये भी अत्यंत फायदेमंद होते हैं। दूसरी तरफ बात करें अगर तरबूज की तो यह फल भी स्वाद के साथ साथ सेहत के खजानों से भरा हुआ है, वहीं यह फल पानी से भरा हुआ माना जाता है, जोकि आपको गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके साथ ही यह फल विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरा हुआ होता है, जिससे शरीर के सभी आवश्यक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। आईये जानते हैं कि तरबूज शरीर की बीमारियों के लिये कैसे फायदेमंद है-

रक्तचाप को करता है कंट्रोल- 
एक रिसर्च के अनुसार तरबूज का सेवन करने से रक्तचाप की बढ़ी मात्रा कम हो जाती है, जहाँ तरबूज का अर्क रक्तचाप को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है। इसके साथ ही इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं, जो धमनियों के कार्य में सुधार करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं। 

साँस की समस्याओं में है फायदेमंद- 
तरबूज खाना अस्थमा की समस्या को बेहद कम करता है, जहाँ फ्री रेडिकल्स के कारण अस्थमा का खतरा बढ़ता है, वहीं तरबूज में मौजूद पोषक तत्व इस समस्या को कम करते हैं। 

पाचन की समस्याओं में है लाभकारी- 
पाचन की समस्याओं में तरबूज को बेहद लाभकारी माना जाता है, जहाँ तरबूज में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जोकि कब्ज को रोकने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ आंतों को भी स्वस्थ रखता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related