निवेशक हुए निराश नीचे खिसका LIC का शेयर

बिज़नेसनिवेशक हुए निराश नीचे खिसका LIC का शेयर

Date:

बाजार:- देश की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी एलआईसी ने 6 मई को अपना IPO जारी किया था। लोगो को इसके IPO का बेसब्री से इंतजार था वही इसको सब्सक्रिप्शन में भी बेहतरीन रिस्पांस मिला। लेकिन इसके निवेशकों को इससे कुछ खास बेनिफिट नहीं हुआ और लिस्टिंग के दिन से इसमे गिरावट देखने को मिल रही है। वही अगर हम कल के बन्द होते बाजार की बात करें तो LIC कम्पनी का शेयर कल एक नए स्तर से नीचे चला गया है। जिसके बाद यह इंट्रोड लो ₹827.35 के स्तर पर है।
LIC के शेयर बीएसई पर 1.86 पर्सेंट गिरकर 825.15 रुपये पर बंद हुए हैं। इस कम्पनी ने इश्यू प्राइस के ऊपरी प्राइस बैंड ₹949 प्रति इक्विटी शेयर से 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। इस गिरावट के बाद इसका मार्केट कैप 
आईपीओ प्राइस के मुकाबले 77,600 करोड़ रुपये से अधिक कम हो गया।
एलआईसी के शेयर में लगातार आ रही गिरावट के संदर्भ में विशेषज्ञयों का कहना है कि वैसे तो LIC का शेयर क्वालिटी शेयर में से एक है। लेकिन विदेशी बाजार में इस समय गिरावट देखने को मिल रही है जो भारतीय बाजार को प्रभावित कर रही है। विदेशी बाजार के धड़ाम होने से LIC को उठाने में कठिनाई हो रही है और इसके शेयर निवेशकों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...