LIC का IPO को CCEA की बैठक में मिली हरी झंडी!

बिज़नेसLIC का IPO को CCEA की बैठक में मिली हरी झंडी!

Date:


LIC का IPO को CCEA की बैठक में मिली हरी झंडी!

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है, जानकारी मिली है कि बहुप्रतीक्षित LIC का IPO मार्च 2022 तक आ सकता है, जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते हुए CCEA की बैठक में LIC के IPO को हरी झंडी मिल गई है।

सूत्रों के मुताबिक LIC को मार्च 2022 तक लिस्ट कराने का प्रस्ताव है। मंत्रियों का पैनल LIC की प्राइसिंग तय करेगा। LIC में कितना हिस्सा बिकेगा ये भी पैनल ही तय करेगा। सूत्रों के मुताबिक इस आईपीओ के लेकर वैल्यू और प्रोडक्ट रीस्ट्रक्चरिंग पर काम जारी है। सरकार का मार्च 2022 तक लिस्टिंग का प्रस्ताव है। बता दें कि निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस साल जनवरी में बीमा कंपनी मिलीमैन एडवाइजर्स एलएलपी इंडिया को आईपीओ से पहले एलआईसी का वैल्यूशन करने के लिए नियुक्त किया था। इसे भारत के कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम (IPO) कहा जा रहा है।

सरकार बजटीय घाटे को पाटने के लिए एलआईसी में हिस्सेदारी बेचना चाहती है। लेकिन उसे विपक्षी पार्टियों की आलोचना का समान करना पड़ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 के यूनियन बजट को पेश करते समय एलआईसी के आईपीओ का एलान किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...