भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नया एंडोमेंट प्लान “अमृतबाल” को लांच किया है। एलआईसी की ये नई पालिसी विशेष रूप से बच्चो के लिए डिज़ाइन की गयी है. इस पालिसी के ज़रिये अभिवावक बच्चों की उच्च शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। अमृतबाल योजना को लेने के लिए पालिसी होल्डर की न्यूनतम आयु 30 दिन और अधिकतम आयु 13 वर्ष होनी चाहिए।
अमृतबाल पॉलिसी की अन्य अहम बातों में मैच्योरिटी के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष और परिपक्वता के समय अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। अमृतबाल पालिसी की शॉर्ट प्रीमियम भुगतान अवधि 5, 6 या 7 साल है। लिमिटेड प्रीमियम भुगतान के लिए मिनिमम पॉलिसी पीरियड -10 वर्ष और सिंगल प्रीमियम पेमेंट के लिए 5 साल है वहीँ अधिकतम पॉलिसी अवधि 25 वर्ष की है। न्यूनतम बीमा राशि रु. 2,00,000/- और अधिकतम मूल बीमा राशि के लिए कोई सीमा नहीं (शर्तें लागू)। मैच्योरिटी की तारीख पर, इन-फोर्स पॉलिसी के लिए गारंटीशुदा अतिरिक्त राशि के साथ परिपक्वता पर बीमा राशि देय होगी। परिपक्वता राशि 5, 10 या 15 वर्षों में किश्तों में निपटान विकल्पों के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है।
इसके अलावा प्रस्तावक के पास सिंगल प्रीमियम और सीमित प्रीमियम भुगतान में से प्रत्येक के तहत उपलब्ध दो विकल्पों के अनुसार “मृत्यु पर बीमा राशि” चुनने का विकल्प होगा। जोखिम कवर अवधि के दौरान, इन-फोर्स पॉलिसी के लिए देय मृत्यु लाभ अर्जित गारंटीकृत अतिरिक्त के साथ “मृत्यु पर बीमा राशि” होगी। LIC का प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर पात्रता शर्तों के अधीन अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके उपलब्ध है। हाई बेसिक सम एश्योर्ड के साथ-साथ ऑनलाइन बिक्री के तहत पूरे किए गए प्रस्ताव के लिए भी छूट है। पॉलिसी अवधि के दौरान शर्तों के साथ ऋण उपलब्ध होगा। अमृतबाल योजना एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग योजना है। प्लान को एजेंटों/ एलआईसी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अगर बीमित व्यक्ति की प्रवेश की आयु 8 वर्ष से कम है तो जोखिम या तो पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 2 साल या पॉलिसी की सालगिरह के साथ या उसके तुरंत बाद शुरू होगा। प्रवेश के समय 8 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के लिए जोखिम तुरंत यानी पॉलिसी जारी होने की तारीख से शुरू हो जाएगा। और ज़्यादा जानकारी LIC की वेबसाइट पर मिल सकती है.

