राहुल ने वाराणसी में जहां से शुरू की न्याय यात्रा, भाजपा ने उस जगह को गंगा जल से धोया

उत्तर प्रदेशराहुल ने वाराणसी में जहां से शुरू की न्याय यात्रा, भाजपा ने...

Date:

भारतीय जनता पार्टी ख़बरों में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है और अपनी इस परंपरा को बरकरार रखते हुए आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में उस चौराहे को गंगाजल से धोया जहा से राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की और मोदी-योगी सरकार के खिलाफ ज़ोरदार भाषण दिया था.

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से आज वाराणसी पहुंची। वाराणसी पहुँचने पर राहुल गाँधी ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर भोलेनाथ के दर्शन किये और उसके बाद गोदौलिया चौराहे पर बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया और यात्रा आगे बढ़ी। राहुल गाँधी के वहां से जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया की सड़कों को 51 लीटर गंगाजल से धोया। भाजपा का कहना था कि राहुल गाँधी ने यहाँ आकर इस चौराहे को दूषित किया है।

राहुल गाँधी अपनी यात्रा में भाजपा की इसी नफरत की बात कर रहे हैं. उनकी न्याय यात्रा का स्लोगन भी यही है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दूकान। राहुल गाँधी अपनी यात्रा के दौरान लगातार इसी बात को दोहरा रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस ने पूरे देश में नफरत फैला रखी और जहाँ नफरत होती है वहां अन्याय होता है और हिंसा होती है. काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि भाजपा का कोई भी मंत्री संत्री मंदिर के अंदर जाता है तो उसे कैमरा ले जाने की इजाज़त होती है लेकिन राहुल जी जब दर्शन करने गए तो कैमरा ले जाने पर रोक लगा दी गयी और न ही मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई फोटो या वीडियो जारी हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...